Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
मनोरंजन

दर्शील सफारी का नया तेवर , 'तारे जमीन पर' के ईशान का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन,

दर्शील सफारी आज अपना 25वां जन्मदिन (Darsheel Safary Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म तारे जमीन पर की बदौलत दर्शील सफारी ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इस साइकोलॉजिकल ड्रामा में दमदार अभिनय के चलते दर्शील सफारी ने चार चांद ही लगा दिए थे। फिल्म में उन्होंने डिस्
Share:
दर्शील सफारी का नया तेवर , 'तारे जमीन पर' के ईशान का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन,
Read in your preferred language.

दर्शील सफारी आज अपना 25वां जन्मदिन (Darsheel Safary Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म तारे जमीन पर की बदौलत दर्शील सफारी ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इस साइकोलॉजिकल ड्रामा में दमदार अभिनय के चलते दर्शील सफारी ने चार चांद ही लगा दिए थे। फिल्म में उन्होंने डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे का रोल निभाया था जो कम बोलता था और चीजों को ठीक से समझ नहीं पाता था। इस फिल्म की शूटिंग के समय दर्शील महज 10 के ही थे और 15 सालों में उनका लुक अब काफी बदल चुका है। साथ ही अब वह फिल्मी दुनिया की बजाय टीवी इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव रहने लगे हैं।

बता दें कि दर्शील सफारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन यहां पर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते हैं। 15 साल में दर्शील इतना बदल गए हैं कि लोग उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। उनकी तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए लोग इस बात की जिक्र जरूर करते हैं। दर्शील सफारी की हर एक पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि दर्शील जब भी अपनी कोई तस्वीर शेयर करते हैं तो वह तुरंत ही वायरल भी हो जाती है।