Tuesday, 15 September 2026 | 6:39 AM
भारत

बरेली-भोजीपुरा में सपाइयों की साइकल रैली

बरेली-आज भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के जादोपुर में साईकल यात्रा का आयोजन किया गया।इस अवसर सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल हो चुकी है इसलिए जानत उम्मीद के साथ सपा के तरफ देख रही है । जनता अखिलेश सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से अखिले
Share:
बरेली-भोजीपुरा में सपाइयों की साइकल रैली
Read in your preferred language.

बरेली-आज भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के जादोपुर में साईकल यात्रा का आयोजन किया गया।इस अवसर सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल हो चुकी है इसलिए जानत उम्मीद के साथ सपा के तरफ देख रही है । जनता अखिलेश सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहती है। पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया किन्तु फिर भी जगह जगह गुंडागर्दी करके एवं धनबल के सहारे जिला पंचायतों पर कब्जा करना चाहते है लेकिन सपा कार्यकर्ता इनको अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। सपा के जिला महासचिव सतेन्द्र यादव ने झंडा दिखा कर यात्रा का शुभारंभ किया। मनोहर पटेल के साथ साईकल चलाने वालों में डॉ जीराज यादव, समर्थ मिश्र, जिलाध्यक्ष युवजन सभा गजेंद्र कुर्मी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान ,एजाज खान, फहीम हैदर ,सलमान खान, इमरानखान , अजहर मिर्जा जीशान आदेश गंगवार , आदि रहे। कार्यक्रम का संयोजन सपा नेता दानिश सलमानी ने किया।