लॉक-अप फेम मुनव्वर फारूकी ने शो जीतने के बाद नाजिला के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
मुनव्वर और नाजिला से जुड़े सूत्र ने कहा, 'दोनों अब अलग हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने साथ न रहने का फैसला किया है।' हालांकि मुनव्वर ने अभी तक इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
दोनों के ब्रेकअप के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों के अलग होने का सबसे बड़ा कारण अंजली अरोड़ा के साथ मुनव्वर की नजदीकियां हो सकती हैं।
लॉक-अप के दौरान मुनव्वर की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें उनकी वाइफ और उनका बेटा नजर आ रहे थे। शो में कंगना ने उन्हें फोटो दिखाते हुए एक्सप्लेनेशन भी मांगा था। तब मुनव्वर ने कहा था, 'मैं कुछ नहीं छिपा रहा हूं, लेकिन हम डेढ़ साल पहले अलग हो गए थे। कोर्ट की चीजें हो रही हैं और मैं ये सब डिस्कस नहीं करना चाहता। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है।'
मनोरंजन
सोशल मीडिया से कपल ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, करीबी ने किया कंफर्म
लॉक-अप फेम मुनव्वर फारूकी ने शो जीतने के बाद नाजिला के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। मुनव
Read in your preferred language.