Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
भारत

नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग में जुटा निगम, 50 से ज्यादा इलाकों में असर

राजधानी भोपाल के 50 से ज्यादा इलाकों में आज यानी बुधवार को भी नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम सुभाषनगर में नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग कर रहा है, जो बुधवार को पूरा होगा। लाइन शिफ्टिंग के चलते जहांगीराबाद, सेमरा, सुभाषनगर, इंद्रपुरी, बरखेड़ी, आशोका गार्डन, दामखेड़ा, अयोध्या नगर, जेके रोड,
Share:
नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग में जुटा निगम, 50 से ज्यादा इलाकों में असर
Read in your preferred language.

राजधानी भोपाल के 50 से ज्यादा इलाकों में आज यानी बुधवार को भी नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम सुभाषनगर में नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग कर रहा है, जो बुधवार को पूरा होगा। लाइन शिफ्टिंग के चलते जहांगीराबाद, सेमरा, सुभाषनगर, इंद्रपुरी, बरखेड़ी, आशोका गार्डन, दामखेड़ा, अयोध्या नगर, जेके रोड, भरत नगर, बरखेड़ा पठानी, सोनागिरी, राजीव नगर, कोलुआ, मिनाल रेसीडेंसी, पटेल नगर समेत अन्य इलाकों में असर पड़ेगा।
सुभाषनगर अंडरब्रिज के पास मेट्रो रेल डिपो का निर्माण हो रहा है। इसमें नर्मदा लाइन बाधक बनी हुई थी। जिसे शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते निगम ने दो दिन का शटडाउन लिया था।
वेटनरी, बोगदा पुल, जहांगीराबाद, जिंसी चौराहा, आम वाली मस्जिद, यूनानी शफाखाना, बरखेड़ी, कल्लाशाह का अहाता, ओल्ड सेमरा, मयूर विहार, पंत नगर, सुंदर नगर, अशोका गार्डन, बाल विहार, राजेंद्र नगर, चांदबड़, सुभाष नगर, अशोक विहार, अन्ना नगर, विकास नगर, गोविंद गार्डन, पद्मनाभ नगर, आईएसबीटी एरिया, गौतम नगर में पानी सप्लाई नहीं होगा।
इसी तरह बिहारी मोहल्ला, खजूरीकलां, अमरावतखुर्द, वेदवती कॉलोनी, बरखेड़ा पठानी, समन्वय नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, पटेल नगर, रत्नागिरी, कल्पना नगर जे-सेक्टर, सोनागिरी ए-सेक्टर, इंद्रपुरी बी-सेक्टर, भरत नगर, जेके रोड, राजीव नगर, अयोध्या नगर एफ-सेक्टर, दामखेड़ा, गोविंदपुरा एरिया, कोलुआ, मिनाल रेसीडेंसी आदि इलाकों में पानी नहीं मिलेगा।