Tuesday, 15 September 2026 | 5:49 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली-राम मंदिर धन समर्पण निधि में कीजिये सहयोग

आंवला- बरेली की तहसील आंवला में पिछले 21 दिनों से चल रहे श्री राम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान के तहत नगर के मोहल्ला ताड़ गंज में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैंप लगाकर लोगों से मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि देने का आग्रह किया गया। राम भक्त हैं तो राम मंदिर निर्माण में स
Share:
बरेली-राम मंदिर धन समर्पण निधि में कीजिये सहयोग
Read in your preferred language.

आंवला- बरेली की तहसील आंवला में पिछले 21 दिनों से चल रहे श्री राम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान के तहत नगर के मोहल्ला ताड़ गंज में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैंप लगाकर लोगों से मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि देने का आग्रह किया गया।

राम भक्त हैं तो राम मंदिर निर्माण में सहयोगी बन कीजिये सहयोग, आपके दरवाजे आएंगे राम भक्त और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता

जिसमें लोगों ने अपनी क्षमता अनुसार धन देकर कूपन प्राप्त किए।यहां पर समिति के आशीष हिंदू ,शक्ति सिंह ,मनोज मौर्य , उषा सतीजा, हरिओम यादव आदि ने कहा कि इस अभियान में लोग दिल खोलकर क्षमता के अनुसार दान दे रहे हैं।राम संपूर्ण विश्व की आस्था के केंद्र हैं हमारा अभियान अभी कुछ दिन और चलेगा।