Sunday, 29 November 2026 | 8:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: संविधान दिवस पर अधिवक्ता संघ सभागार में संगोष्ठी आयोजित, अधिवक्ताओं ने संविधान की उपयोगिता पर रखे विचार

फतेहगढ़ में 28 नवंबर 2026 को अधिवक्ता संघ सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संविधान के महत्व, उसकी उपयोगिता और समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद: संविधान दिवस पर अधिवक्ता संघ सभागार में संगोष्ठी आयोजित, अधिवक्ताओं ने संविधान की उपयोगिता पर रखे विचार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) अधिवक्ता संघ सभागार में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों ने भारतीय संविधान के महत्व, उसकी उपयोगिता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण में अधिवक्ताओं की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक अधिवक्ता परिषद काशी श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता एवं उच्च न्यायालय लखनऊ के क्षेत्रीय प्रभारी आउटरीच आयाम प्रमुख श्री अमित कुमार राय ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता के रूप में उच्च न्यायालय प्रयागराज के अपर स्थायी अधिवक्ता श्री अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री किशोर मिश्र ने की।
795195
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता निर्भय शंकर तिवारी की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गायन, सरस्वती वंदना तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वंदे मातरम् गायन एवं सरस्वती वंदना में मोनिका, प्रतिमा, मुस्कान, रूपाली एवं तानिया वर्मा ने सहभागिता की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अतिथियों ने भारतीय संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय और समानता का आधार है। इसकी मूल भावना को समझना और उसका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिवक्ता केवल न्यायालय में पक्ष रखने वाला व्यक्ति नहीं है, बल्कि वह समाज का प्रमुख प्रहरी भी है। समाज में न्याय, समानता, अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान श्री सत्येंद्र कुमार पाठक, श्री सुधीर कुमार शर्मा, भानु प्रकाश मिश्रा, अरुण मिश्रा, प्रदीप अग्निहोत्री, संजीव अग्निहोत्री, शिवम पांडेय, गौरव, जितेंद्र कुमार, दिवाकर, सूरज सिंह, प्रवेश कुमार सिंह, शरद चंदेल, अवनीश कुमार राठौर, सुमन राठौर, विभा, मीना चौहान, सीता वर्मा, अजीत मिश्रा, बाजपेई, दिवाकर दुबे, अजय दुबे, सचिन राजपूत, अभिषेक मिश्रा, आशुतोष अवस्थी, अनुराग मिश्रा सहित अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरिप्रकाश मिश्रा ने किया। जनपद इकाई की ओर से गणपति गाय द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।