Tuesday, 15 September 2026 | 5:26 AM
भारत

केरल में कांग्रेसियों ने सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोती, जानिए- क्‍या है वजह

केरल के कोच्चि में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोत दी। कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए दूसरे देशों के कुछ नामचीन लोगों के खिलाफ ट्वीट करने पर युवा कांग्रेस सदस्यों ने सचिन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सचिन ने ट्वीट में कहा था,
Share:
केरल में कांग्रेसियों ने सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोती, जानिए- क्‍या है वजह
Read in your preferred language.

केरल के कोच्चि में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोत दी। कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए दूसरे देशों के कुछ नामचीन लोगों के खिलाफ ट्वीट करने पर युवा कांग्रेस सदस्यों ने सचिन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सचिन ने ट्वीट में कहा था, 'भारत की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी ताकतें दर्शक तो बन सकती हैं इसमें भाग नहीं ले सकतीं। भारतीय, भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला लेना चाहिए। एक देश के तौर पर एकजुट रहें।'

वहीं, सचिन के ट्वीट से नाराज केरल में मलयाली भाषी लोग टेनिस खिलाड़ी मारिया सारापोवा की आलोचना पर खेद जता रहे हैं। दरअसल, एक साक्षात्कार में सारापोवा ने कह दिया था कि वह सचिन को नहीं जानती। इसको लेकर केरल के लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी। अब इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे संदेश में लोग कह रहे हैं, 'सारापोवा आप सही थीं कि सचिन को नहीं जानती थीं। सचिन जानने लायक व्यक्ति नहीं हैं।'

दरअसल, इस समय किसान आंदोलन को लेकर पूरे देश में घमासान जारी है। 26 जनवरी को ट्रैक्‍टर रैली के दौरान उपद्रवियों ने जो किया उसे पूरे देश ने देखा। इसके बाद काफी लोग किसान आंदोलन की आड़ में हुए उपद्रव के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। हालांकि, अब इस आंदोलन में राजनीतिक पार्टियां भी खुलकर सामने आ गई हैं। ऐसे में अब ये आंदोलन पूरी तरह से राजनीतिक हो गया है। सचिन तेंदुलकर के कटआउट पर कालिख पोतना गलत है।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के चक्का जाम को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। राज्यसभा में कृषि कानूनों का बचाव करने पर कांग्रेस ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ