Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
भारत

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर विरोध जताया। उनकी संसद सदस्यता को बहाल किए जाने की मांग की। वे अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध दर्ज कराना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते में रो
Share:
राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन
Read in your preferred language.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर विरोध जताया। उनकी संसद सदस्यता को बहाल किए जाने की मांग की। वे अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध दर्ज कराना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते में रोक लिया। उसके बाद बस में बिठाकर ईको गार्डेन लेकर गई। जहां से शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र और संविधान से विश्वास उठ चुका है यही कारण है कि वह हर अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के किसी भी अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी काम का विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि सपने बेचने वाली सरकार का असली चेहरा आज हिन्दुस्तान की अवाम के सामने आ चुका है। जननेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा के नेता बौखला चुके हैं। वे अलोकतांत्रिक कदम उठा रहे हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। वह भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

वहीं प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि आज के इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, महासचिव एवं प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान एवं महामंत्री आर्यन मिश्रा, मो. शमीम, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, सोमेश सिंह चैहान, उपेन्द्र द्विवेदी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने गिरफ्तारी दी।