Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे, NSUI छात्रों ने किया जोरदार स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान NSUI के छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर अजय राय ने सबसे पहले सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्रों ने उन्हें काशी विश्वनाथ प्रतिमा भेंट की। दरअसल, शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब
Share:
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे, NSUI छात्रों ने किया जोरदार स्वागत
Read in your preferred language.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान NSUI के छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर अजय राय ने सबसे पहले सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्रों ने उन्हें काशी विश्वनाथ प्रतिमा भेंट की।
दरअसल, शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हनुमान सेतु में बजरंग बली का दर्शन करने पहुंचे। फिर उन्होंने गोमती तट पर बने हनुमंत धाम जाकर दर्शन किया। इसके बाद NSUI छात्रों के साथ उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर का रुख किया।
परिसर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीश झुकाया। इसके बाद छात्रों ने काशी विश्वनाथ धाम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने थोड़ी देर छात्रों से बातचीत की फिर निकल गए। इस दौरान छात्रों में NSUI के प्रदेश महासचिव आर्यन मिश्रा,सुधांशु,अंशुल समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।