Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

बेशर्मी की हदें न लांघें कांग्रेस नेता : मुख्यमंत्री जयराम

मंडी में सोमवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर तरह-तरह की टिप्पणियां करने पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपना अतीत न भूलें कि चुनाव से चार दिन पहले किस तरह राहुल गांधी की रैली करवाई गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता बेशर
Share:
बेशर्मी की हदें न लांघें कांग्रेस नेता : मुख्यमंत्री जयराम
Read in your preferred language.

मंडी में सोमवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर तरह-तरह की टिप्पणियां करने पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपना अतीत न भूलें कि चुनाव से चार दिन पहले किस तरह राहुल गांधी की रैली करवाई गई थी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता बेशर्मी की हदें न लांघे। दूसरों पर आरोप लगाने से अपने कांग्रसियों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। कांग्रेस अपने समय में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से चार दिन पहले राहुल गांधी को हिमाचल लेकर आई थी। मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए लगाई गई एचआरटीसी की बसों के 80 लाख रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया था। इसका भुगतान भी वर्तमान सरकार को करना पड़ा था। जयराम ठाकुर रविवार को मीडिया प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कुर्सी के लिए एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। झूठी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम देवी देवताओं पर विश्वास करने वाले लोग हैं। देवी देवताओं के आशीर्वाद से बारिश नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। खुद अपने हाथों से रंगोली तैयार की। इससे पहले जयराम ठाकुर ने बाबा भूतनाथ के मंदिर पहुंच आशीर्वाद लिया। मौसम साफ रखने के लिए प्रार्थना की। शनिवार रात सर्किट हाउस मंडी में 5.50 करोड़ की लागत से बने अतिरिक्त भवन का उदघाटन किया। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ङ्क्षसह भी मौजूद रहे।