Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

कांग्रेस ने बनानी शुरू की 2022 गुजरात चुनाव के लिए रणनीति, 7 महत्वपूर्ण समितियों का किया गठन

कांग्रेस के गुजरात में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए अपनी गुजरात राज्य इकाई में सात महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कैंपेन, घोषणापत्र, रणनीति, कार्यक्रम कार्यान्वयन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया
Share:
कांग्रेस ने बनानी शुरू की 2022 गुजरात चुनाव के लिए रणनीति, 7 महत्वपूर्ण समितियों का किया गठन
Read in your preferred language.

कांग्रेस के गुजरात में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए अपनी गुजरात राज्य इकाई में सात महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कैंपेन, घोषणापत्र, रणनीति, कार्यक्रम कार्यान्वयन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया और प्रचार और समन्वय के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दी है।

मेनिफेस्टो कमेटी का नेतृत्व करने के लिए अर्जुन मोडवाडिया को चुना गया है। अभियान समिति के अध्यक्ष, दीपक बाबरिया को, रणनीति समिति के प्रमुख के रूप में भरत सिंह सोलंकी और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में सिद्धार्थ पटेल को नियुक्त किया गया है। डॉक्‍टर तुषार चौधरी को मीडिया और प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं कादिर पीरजादा को कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। एआइसीसी प्रभारी राजीव सातव समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे, गुजरात पीसीसी प्रमुख अमित चावड़ा और सीएलपी लीडर परेश धनानी, कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को पार्टी की राज्य इकाई के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ समितियों में शामिल किया गया है।
गुजरात में दो दशकों से सत्ता में रही भाजपा ने पिछले महीने हुए सभी आठ सीटों पर उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव 2022 में होने वाले हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ