Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

कांग्रेस का NIA पर सरकार से मिलीभगत का आरोप, बोले - नोटिस से नहीं डरेंगे किसान

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि एनआइए जैसी जांच एजेंसियां सरकार के हाथों की कठपुतली बन गई हैं। इनका इस्तेमाल अब किसानों के खिलाफ किया जा रहा है, लेकिन किसान इनके नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) मामले की जांच क
Share:
कांग्रेस का NIA पर सरकार से मिलीभगत का आरोप, बोले - नोटिस से नहीं डरेंगे किसान
Read in your preferred language.

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि एनआइए जैसी जांच एजेंसियां सरकार के हाथों की कठपुतली बन गई हैं। इनका इस्तेमाल अब किसानों के खिलाफ किया जा रहा है, लेकिन किसान इनके नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) मामले की जांच के सिलसिले में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे हैं। इन लोगों में एक पत्रकार, नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े किसान नेता और अन्य शामिल हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'अब सरकार किसानों को ऐसी एजेंसियों के माध्यम से नोटिस भेजती है जो आतंकवादियों के खिलाफ जांच करती हैं। किसानों को आतंकवादी, नक्सली और चीन व पाकिस्तान का एजेंट कहने के बाद मोदी सरकार की मंशा क्या है? मोदीजी आप क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं?' उन्होंने कहा कि किसानों को एनआइए जैसी कठपुतली एजेंसी के फर्जी नोटिस न तो डिगाएंगे और न ही डरा पाएंगे। सुरजेवाला ने आगे कहा, 'मोदीजी को समझना चाहिए कि अनाज मंडियों में छोटे दुकानदारों पर आयकर के छापों तथा किसानों एवं पत्रकारों को एनआइए या सीबीआइ के नोटिस से किसान डरेंगे नहीं। हम तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे, जब तक तीन काले कानून वापस नहीं ले लिए जाते।
'

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ