Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली-हजरत मियां साहब के इंतकाल पर शोक सभा का आयोजन

बरेली/यूपी-ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के ज़िला कार्यालय पर दरगाह शाह शराफ़त मियाँ के सज्जादानशीन हज़रत शाह मोहम्मद सकलैन मियाँ हुज़ूर के छोटे भाई व हज़रत शाह सकलैन एकाडमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मुमताज़ मियाँ साहब के इंतिक़ाल की ख़बर सुनकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया तथा पदाधिकारियों
Share:
Read in your preferred language.

बरेली/यूपी-ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के ज़िला कार्यालय पर दरगाह शाह शराफ़त मियाँ के सज्जादानशीन हज़रत शाह मोहम्मद सकलैन मियाँ हुज़ूर के छोटे भाई व हज़रत शाह सकलैन एकाडमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मुमताज़ मियाँ साहब के इंतिक़ाल की ख़बर सुनकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया तथा पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।
ज़िला अध्यक्ष अन्ने सकलैनी अंसारी ने मुमताज़ मियाँ के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हज़रत मुमताज़ मियाँ ने हज़ारों बेसहारा,ग़रीब लड़कियों का इज्तिमाई निकाह कराया। मुख्य ज़िला महासचिव इमरान अज़हरी ने कहा कि वो गरीबों, यतीमों था मिस्कीनों के सच्चे हमदर्द तथा मददगार व्यक्ति थे। उनके अचानक दुनिया से रुख़सत होने से करोड़ों अनुयायियों को गहरा सदमा लगा है।
इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अन्ने सकलैनी अंसारी, ज़िला अध्यक्ष यूथ आसिफ शेख,ज़िला मुख्य महासचिव इमरान अज़हरी, ज़िला महासचिव शुजा नक़वी, महानगर अध्यक्ष सय्यद गुलफ़ाम मियाँ, ज़िला सचिव रिज़वान खान आदि उपस्थित रहे।