(द दस्तक 24 न्यूज़) , 11 जुलाई 2024 जनपद के मोहनपुर भरथा और केवटन पुरवा में अचानक आई बाढ़ से राहत एवं बचाव के लिए संचालित अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 5 पीएसी जवानों तथा 2 स्थानीय ग्रामीणों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व ₹1-1 लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी। अदम्य साहस का परिचय देते हुए रात में ही सफलतापूर्वक बचाव अभियान को संपन्न कराने वाले फ्लड पीएसी के आरक्षी सोनू कुमार, अमरेश कुमार सरोज, शुभम सिंह, सतीश कुमार यादव और मनोज कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, अचानक आई बाढ़ की सटीक सूचना देने वाली श्रमिक श्रीमती रेखा देवी और फ्लड पीएसी की बोट पर पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाने वाले राम उजागर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। आप लोगों ने सूझबूझ और साहसिक प्रयास से बाढ़ में फंसे अनेक लोगों के जीवन को बचाने का अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।
उत्तर प्रदेश
श्रावस्ती के मोहनपुर भरथा और केवटन पुरवा में अचानक आई बाढ़ में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सीएम ने किया पुरस्कृत
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 11 जुलाई 2024 जनपद के मोहनपुर भरथा और केवटन पुरवा में अचानक आई बाढ़ से राहत एवं बचाव के लिए संचालित अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 5 पीएसी जवानों तथा 2 स्थानीय ग्रामीणों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र व ₹1-1 लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी।
Read in your preferred language.