Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

14 से 22 जनवरी तक यूपी के गांवों में चलाया जाए सफाई अभियान : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार देर शाम को लखनऊ में अपने कैंप कार्यालय पर ग्राम विकास विभाग की हाईलेवल बैठक की। उन्होंने कहा, " 14 से 22 जनवरी तक गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। साथ ही हर ग्राम-अयोध्या धाम की थीम पर 22 जनवरी को घर-घर श्री राम ज्योति जलाने के लिए लोगों को
Share:
14 से 22 जनवरी तक यूपी के गांवों में चलाया जाए सफाई अभियान : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
Read in your preferred language.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार देर शाम को लखनऊ में अपने कैंप कार्यालय पर ग्राम विकास विभाग की हाईलेवल बैठक की। उन्होंने कहा, " 14 से 22 जनवरी तक गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। साथ ही हर ग्राम-अयोध्या धाम की थीम पर 22 जनवरी को घर-घर श्री राम ज्योति जलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।"
उन्होंने कहा, हर घर तिरंगा, कार्यक्रम से पहला तिरंगा झंडा बनाने व रक्षा बन्धन से पहले जिस प्रकार से राखी बनाने का‌ काम समूहों द्वारा किया गया था। उसी प्रकार अयोध्या में 22 जनवरी को घर-घर श्री राम ज्योति जलाने के कार्यक्रम के मद्देनजर समूह की दीदियां दीपक तैयार करें।
कहा कि इसके लिए प्रभावी रूपरेखा बनाई जाए और लक्ष्य भी आवंटित किया जाए ताकि स्वयं सहायता समूहों की दीदियां समूहों के माध्यम अधिक से अधिक दीपक तैयार कर सकें और उनकी आपूर्ति भी कर सकें। इससे जहां दीदियों की आमदनी बढ़ेगी, वहीं श्री राम ज्योति जलाने में दीपो की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने कहा, मोदी ऐप डाउनलोड करने के लिए ग्राम विकास से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों व लाभार्थियों को प्रेरित किया जाए। इस ऐप में गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं का विवरण रहता है और उससे लाभकारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मोदी ऐप डाउनलोड करने के लिए ड्राइव चलाई जाए।
साथ ही विभाग के बजट को समय से व्यय किया जाए। कहा कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे, लेकिन जिन ग्रामों में ग्राम चौपाल हो चुकी हैं, उनसे इतर दूसरे मजरों में ग्राम चौपाल अनवरत रूप से की जाएं।
बैठक में राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग विजयलक्ष्मी गौतम, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग हिमांशु कुमार, ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी भी मौजूद रहे।