Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
भारत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शाह के सामने BSF से भिड़ीं, बोलीं- फौज से बंगाल के लोग परेशान

सीमा सुरक्षा बल (BSF) को इंटरनेशनल बॉर्डर से 50 किलोमीटर तक के इलाके में कार्रवाई करने का अधिकार मिलने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खासी नाराज है। वह BSF के अफसरों से भिड़ गईं। उन्होंने कहा- BSF के एक्शन से आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सब हावड़ा में हो रही ईस्ट
Share:
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शाह के सामने BSF से भिड़ीं, बोलीं- फौज से बंगाल के लोग परेशान
Read in your preferred language.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) को इंटरनेशनल बॉर्डर से 50 किलोमीटर तक के इलाके में कार्रवाई करने का अधिकार मिलने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खासी नाराज है। वह BSF के अफसरों से भिड़ गईं। उन्होंने कहा- BSF के एक्शन से आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह सब हावड़ा में हो रही ईस्टर्न जोनल काउंसलिंग की बैठक के दौरान हुआ। जब ममता और BSF अफसरों के बीच बहस हुई, तब गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। शाह इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ममता ने इससे पहले भी BSF पर आरोप लगाए थे। मई 2022 में उन्होंने कहा था कि BSF इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार गायों की तस्करी कराती है और लोगों की हत्या करके उनके शव बांग्लादेश में फेंक देती है।