Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

चिंदबरम का केंद्र पर साधा निशाना, कहा- 7 साल से सत्ता में फिर हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में क्यों खाली हैं पद

हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में खाली पदों पर नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने सवाल किया कि सरकार सत्ता में सात साल से है फिर हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में पद क्यों खाली पड़े हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सरकार को
Share:
चिंदबरम का केंद्र पर साधा निशाना, कहा- 7 साल से सत्ता में फिर हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में क्यों खाली हैं पद
Read in your preferred language.

हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में खाली पदों पर नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने सवाल किया कि सरकार सत्ता में सात साल से है फिर हाईकोर्ट और ट्रिब्यूनल में पद क्यों खाली पड़े हैं।

चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सरकार को इन पदों के लिए अपनी विचारधारा वाले लोगों की तलाश है। पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, हाईकोर्ट के जजों के निर्धारित 1,080 पदों में 416 खाली हैं। ट्रिब्यूनल्स में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। कई ट्रिब्यूनल्स के प्रमुख के पद खाली हैं।

सरकार इन रिक्तियों को भरने का इरादा क्यों नहीं कर रही है? चिदंबरम ने कहा कि देश में ऐसे वकीलों और जजों की कमी नहीं है जो इन पदों के योग्य हों। उन्होंने तंज किया कि दरअसल सरकार को उनकी प्रतिगामी सोच और विचारधारा से लगाव रखने वाले लोगों की तलाश है।