Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

छत्तीसगढ़ः जल्द ही कोरबा सहित प्रदेश के 71 शहरों में फिर शुरू होगा सिटी बस सेवा का संचालन

कोरबा _ऊर्जाधानी कोरबा सहित प्रदेश के 71 शहरों में जल्द ही सड़कों पर सिटी बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों से जानकारी मंगाकर कंडम पडी सिटी बसों को सुधारने के लिए फंड जारी करने का निर्णय लिया है। पुराने टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर बुलाने की तैयारी की जा र
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा _ऊर्जाधानी कोरबा सहित प्रदेश के 71 शहरों में जल्द ही सड़कों पर सिटी बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों से जानकारी मंगाकर कंडम पडी सिटी बसों को सुधारने के लिए फंड जारी करने का निर्णय लिया है। पुराने टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर बुलाने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि कोरोना काल और इसके पहले ही प्रदेश के कई शहरों में सिटी बस सेवा का संचालन बंद हो चुका है। पिछले दो साल में सिटी बसें खड़ी -खड़ी कंडम हो गई हैं और कंई बसों के पार्ट्स भी चोरी चले गए हैं । राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा, भिलाई, चरौदा, सहित 21 क्लस्टर के 71 शहरों में जल्द ही सिटी बस सेवा के संचालन का अहम निर्णय लिया है।बहुत जल्द ही इन शहरों की सड़कों पर लोगों को सिटी बसें चलती हुई नजर आएंगी !

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़