Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

छत्तीसगढ़( कोरबा): जेवर चमकाने के नाम पर ठगी

कोरबा: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को जेवर चमकाने के नाम पर 2 ठगों ने सोने के मंगलसूत्र को गायब कर दिया। यहां रेलवे स्टेशन रोड वायरलेस ऑफिस के पीछे रहने वाले रविंद्र झा किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनके दो बच्चे कोचिंग क्लास गए हुए थे। रविंद्र की पत्नी संगीता घर में अकेली थी।इसी दौरान 2 य
Share:
छत्तीसगढ़( कोरबा): जेवर चमकाने के नाम पर ठगी
Read in your preferred language.

कोरबा: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को जेवर चमकाने के नाम पर 2 ठगों ने सोने के मंगलसूत्र को गायब कर दिया। यहां रेलवे स्टेशन रोड वायरलेस ऑफिस के पीछे रहने वाले रविंद्र झा किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनके दो बच्चे कोचिंग क्लास गए हुए थे। रविंद्र की पत्नी संगीता घर में अकेली थी।इसी दौरान 2 युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने संगीता से पीतल और तांबे की मूर्तियों और जेवर को पाउडर से चमकाने की बात कही। संगीता उनके झांसे में आ गई। उसने तांबे से बने गणेश जी की मूर्ति उन्हें साफ करने के लिए दी। आरोपियों ने मूर्ति को चमका दिया। इससे प्रभावित होकर संगीता ने आरोपियों को सास के सोने का मंगलसूत्र साफ करने को दिया। तांबे से बनी मूर्ति और लोटे को आरोपियों ने किया था साफ।ठगों ने महिला को अपनी बातों में फंसाए रखा। इस बीच किसी काम से महिला घरेलू काम के लिए अंदर गई और थोड़ी देर बाद जब वो वापस लौटी, तो दोनों युवक मंगलसूत्र लेकर गायब हो चुके थे। जिसकी जानकारी संगीता ने अपने पति को दी। पति ने अपने स्तर पर अनजान युवकों की खोज भी की, पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तब जाकर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़