Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

छत्तीसगढ़ : जंगल में बम ब्लास्ट जंगली सूअर के लिए बिछाए

कोरबा: जिले के सीमांत वनांचल क्षेत्र के जंगल में बम ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण महिला घायल हो गई। महिला लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गई हुई थी, तभी ये बम ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि किसी ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए यहां बम बिछाकर रखा था। घटना ग्राम दर्रीपारा से सटे पसान वन
Share:
छत्तीसगढ़ : जंगल में बम ब्लास्ट जंगली सूअर के लिए बिछाए
Read in your preferred language.

कोरबा: जिले के सीमांत वनांचल क्षेत्र के जंगल में बम ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण महिला घायल हो गई। महिला लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गई हुई थी, तभी ये बम ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि किसी ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए यहां बम बिछाकर रखा था। घटना ग्राम दर्रीपारा से सटे पसान वन क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्रीपारा के कुम्हार मोहल्ले में रहने वाले रामभरोसे प्रजापति और उसकी पत्नी दुर्गा (22 वर्ष) पसान वनक्षेत्र में लकड़ी बीनने के लिए गई हुई थी। लकड़ी बीनने के दौरान इनका पैर बम पर पड़ गया और वो तुरंत फट गया। हादसे में महिला का पैर बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे पसान से पेंड्रा हॉस्पिटल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़