Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें, चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से किया आग्रह

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह केंद्र से आग्रह करेंगे कि आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, खासकर विजयवाड़ा में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़, उनके राजनीतिक जीवन में राज्य में देखी गई सबसे बड़ी आपदा है
Share:
आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें, चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से किया आग्रह
Read in your preferred language.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह केंद्र से आग्रह करेंगे कि आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, खासकर विजयवाड़ा में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़, उनके राजनीतिक जीवन में राज्य में देखी गई सबसे बड़ी आपदा है। उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।

सोमवार देर रात मीडिया से बात करते हुए नायडू ने कहा, ‘मेरे राजनीतिक करियर में यह सबसे बड़ी आपदा है… हमारे सामने हुदहुद तूफान और तितली चक्रवात जैसी कुछ घटनाएं थीं लेकिन इनकी तुलना में यह मानवीय पीड़ा और संपत्ति का नुकसान सबसे बड़ा है।’ नायडू ने कहा कि आपदा से संबंधित सभी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएंगी और वह राज्य को नुकसान से उबरने के लिए धन देने का अनुरोध करेंगे।