Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

औरैया में कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत किसानों को प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरित, प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 जनपद औरैया में आज "कृषि संकल्प अभियान-2025" के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अन्नदाता किसानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रमाण-पत्र
Share:
औरैया में कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत किसानों को प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरित, प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 जनपद औरैया में आज "कृषि संकल्प अभियान-2025" के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अन्नदाता किसानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरित किए।

इस अवसर पर पौधरोपण कर हरित क्षेत्र विस्तार का संदेश भी दिया गया तथा कृषि उत्पादन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, फसल विविधिकरण और नवीनतम कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस प्रदर्शनी में किसानों को जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई, बीज संरक्षण और मृदा परीक्षण जैसी नवीन जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि एक समय था जब प्रदेश का अन्नदाता किसान केवल एक या दो फसलों तक सीमित था, लेकिन अब सरकार की योजनाओं और किसानों की मेहनत से यह बदलाव आया है कि 5 लाख हेक्टेयर भूमि में तीसरी फसल के रूप में मक्का की भरपूर खेती हो रही है। इससे किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों किसानों, कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने सहभाग किया। अंत में सभी अन्नदाता किसान बहनों और भाइयों को उनके परिश्रम और समर्पण के लिए हार्दिक अभिनंदन व शुभकामनाएं दी गईं।

रिपोर्ट— धर्मवीर सिंह संवाददाता फर्रूखाबाद