Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

CBI ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने नोटिस भेजा है। उन्हें शराब नीति केस में पूछताछ के लिए रविवार को बुलाया गया है। इसी केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं। AAP नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं। CBI के नोटिस पर AAP हमलावर है। पार्
Share:
CBI ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस
Read in your preferred language.

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने नोटिस भेजा है। उन्हें शराब नीति केस में पूछताछ के लिए रविवार को बुलाया गया है। इसी केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं। AAP नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं। CBI के नोटिस पर AAP हमलावर है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल के बयान के बाद उन पर दबाव बनाने के लिए नोटिस भेजा गया है। केजरीवाल ने विधानसभा में अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री और अडाणी से उनके रिश्तों पर सवाल उठाए थे।