Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में कैश कलेक्शन कर्मी से लूट, पैर में गोली मारकर बदमाश फरार, एसपी ने अस्पताल पहुंच लिया हाल-चाल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा रेडिएंट कंपनी के कैश कलेक्शन कर्मी को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने कैश कलेक्शन के दौरान कर्मी के पैर में गोली मारकर उसके पास मौजूद कैश बैग लूट लिया
Share:
फर्रुखाबाद में कैश कलेक्शन कर्मी से लूट, पैर में गोली मारकर बदमाश फरार, एसपी ने अस्पताल पहुंच लिया हाल-चाल।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा रेडिएंट कंपनी के कैश कलेक्शन कर्मी को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने कैश कलेक्शन के दौरान कर्मी के पैर में गोली मारकर उसके पास मौजूद कैश बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुँचीं, जहाँ उन्होंने घायल कैश कलेक्शन कर्मी का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।