Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
उत्तर प्रदेश

आंवला/बरेली-पौध रोप कर की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम शुरू

आंवला- युवा समाजसेवी सौरव यादव ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण मुहिम की शुरुआत की| वह अब लगातार लोगों को पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए पौधे भेंट करेंगे| सौरव यादव पहले भी आंवला क्षेत्र में जल संरक्षण का अभियान चला चुके हैं और पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दे चुके हैं अब उन्होंने पुनः पर्यावरण संरक्षण
Share:
आंवला/बरेली-पौध रोप कर की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम शुरू
Read in your preferred language.

आंवला- युवा समाजसेवी सौरव यादव ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण मुहिम की शुरुआत की|
वह अब लगातार लोगों को पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए पौधे भेंट करेंगे|
सौरव यादव पहले भी आंवला क्षेत्र में जल संरक्षण का अभियान चला चुके हैं और पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दे चुके हैं अब उन्होंने पुनः पर्यावरण संरक्षण मुहिम की शुरुआत की है|
सौरव यादव ने बताया कि समाज में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताएंगे और लगातार वृक्षारोपण करके सभी को पर्यावरण बचाव के बारे में जानकारी देंगे|
पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि पृथ्वी पर सभी प्रकार के जीवों का जीवन पूरी तरह से इस पर निर्भर है। हम सभी जानते है कि मनुष्य पानी, हवा और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके ही अपना जीवन जी रहे है।
पर्यावरण संरक्षण न केवल मानव के लिए बल्कि अन्य जीवित प्राणियों के लिए भी बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि यदि पर्यावरण सुरक्षित नही रहेगा, तो पृथ्वी पर भी जीवन की संभावना कम हो जायेगी। इसीलिए हमे अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।