Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
मनोरंजन

अरुण गोविल के पैर छूकर टीवी की सीता ने कहा- आपकी दासी हूं

रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 (Jhalak Dikhla Jaa) के एक एपिसोड में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया गेस्ट के तौर पर पहुंचे। रामानंद सागर की रामायण में राम और सीता का किरदार निभा चुके अरुण और दीपिका आज कई दशक बाद भी दर्शकों के फेवरिट हैं। इस खास एपिसोड में दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के पैर छुए
Share:
अरुण गोविल के पैर छूकर टीवी की सीता ने कहा- आपकी दासी हूं
Read in your preferred language.

रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 (Jhalak Dikhla Jaa) के एक एपिसोड में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया गेस्ट के तौर पर पहुंचे। रामानंद सागर की रामायण में राम और सीता का किरदार निभा चुके अरुण और दीपिका आज कई दशक बाद भी दर्शकों के फेवरिट हैं। इस खास एपिसोड में दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल के पैर छुए और उन्हें अपना परमेश्वर बताया।
दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की प्रिजेंस वाले इस स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो मेकर्स ने शेयर किया है। वीडियो में दीपिका चिखलिया को खुद को राम की दासी बताते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को रामायण टीवी सीरियल के दिनों वाली पुरानी यादें ताजा करते हुए देखा जा सकता है।
अरुण गोविल ने सेट पर एक एक्ट करते हुए कहा, 'मेरा पहला उपदेश यह है कि मेरी दासी बन कर नहीं रहना। मेरी अर्धांगिनी, मित्र, सखा और साथी बन कर मेरे साथ जीना।' मालूम हो कि रामायण टीवी शो में जिस तरह अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था वैसे शायद ही आज तक कोई कर पाया है।
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर टीवी शो 'रामायण' को लॉकडाउन के दौरान भी प्रसारित किया गया था। दर्शकों ने फिर एक बार रामायण को उतना ही प्यार दिया जितना 90 के दशक में दिया था। आलम ये हो गया था कि दूरदर्शन पर प्रसारित की गई रामायण की टीआरपी मशहूर टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से भी ज्यादा हो गई।