Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
भारत

गांधी प्रतिमा हजरतगंज में मौन जुलूस निकालकर स्नेहा कुशवाहा के हत्यारों को फांसी एवं शहीद स्नेहा को न्याय दिलाने की बुलंद की गई आवाज-कुशवाहा

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2025 को कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बिहार की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में उत्पीड़न एवं शोषण तथा बलात्कार करने के बाद दर्दनाक हत्या कर दी गई परंतु बनारस प्रशासन ने उपरोक्त बालिका की हत्या को गंभीरता से नहीं लिया जबकि बालिका के परिवा
Share:
गांधी प्रतिमा हजरतगंज में मौन जुलूस निकालकर स्नेहा कुशवाहा के हत्यारों को फांसी एवं शहीद स्नेहा को न्याय दिलाने की बुलंद की गई आवाज-कुशवाहा
Read in your preferred language.

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2025 को कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बिहार की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में उत्पीड़न एवं शोषण तथा बलात्कार करने के बाद दर्दनाक हत्या कर दी गई परंतु बनारस प्रशासन ने उपरोक्त बालिका की हत्या को गंभीरता से नहीं लिया जबकि बालिका के परिवार वाले पुलिस प्रशासन के न्याय पाने के लिए चक्कर काटते रहे क्योंकि हत्यारों को भारतीय जनता पार्टी के एक तथा कथित बड़े राजनेता का संरक्षण प्राप्त होने के कारण घटना की रिपोर्ट बड़ी मुश्किल में बनारस पुलिस ने 10 दिन बाद दर्ज की परंतु हत्यारों को आज तक गिरफतार नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर एसोसिएशन में आक्रोश व्याप्त है  जिसको लेकर आज राजधानी लखनऊ में डॉ भीमराव अंबेडकर भवन बापू भवन चौराहा से विधानसभा मार्ग से लेकर हजरतगंज में    गांधी प्रतिमा तक मौन जुलूस निकालकर गांधी प्रतिभा पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र कुशवाहा ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और हत्यारों को फांसी की सजा तथा स्नेहा कुशवाहा को न्याय न्याय दिलाने की मांग की है उपरोक्त अवसर पर नरेश कुमार सैनी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुशवाहा महासभा, सुषमा रावत अशोक कुमार पटेल मुरारी लाल मौर्य आदि सहित लोगों ने प्रशासन की उपस्थिति में विरोध दर्ज कराकर स्नेहा कुशवाहा के लिए न्याय मांगा।