Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

पेट्रोल पंप पर खुद ही कार में पेट्रोल भरते नजर आई 'दुल्हन'! बेहद मजेदार है

खूबसूरत डेकोरेशन और जबरदस्त तैयारियों से सजे ये वीडियोज चर्चा का विषय भी बन जाते हैं. इनमें सबसे खास वीडियो होते हैं दूल्हा-दुल्हन के जो कई बार मजेदार हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन से जुड़े कई फनी और हैरान करने वाले वीडियोज आपको दिख जाएंगे. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे
Share:
पेट्रोल पंप पर खुद ही कार में पेट्रोल भरते नजर आई 'दुल्हन'! बेहद मजेदार है
Read in your preferred language.

खूबसूरत डेकोरेशन और जबरदस्त तैयारियों से सजे ये वीडियोज चर्चा का विषय भी बन जाते हैं. इनमें सबसे खास वीडियो होते हैं दूल्हा-दुल्हन के जो कई बार मजेदार हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन से जुड़े कई फनी और हैरान करने वाले वीडियोज आपको दिख जाएंगे. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन खुद ही अपनी कार में पेट्रोल भरते नजर आ रही है.

इंस्टाग्राम अकाउंट खुशी 22sa पर कुछ दिन पहले एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया गया था जो इतना पॉपुलर हो रहा है कि उसे अबतक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में दुल्हन की तरह सजी हुई एक लड़की और उसकी सहेली नजर आ रहा हैं. हालांकि ये तय नहीं है कि लड़की दुल्हन ही है. दोनों ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है और काला चश्मा भी लगाया है. वीडियो की मजेदार बात ये है कि लड़कियां पेट्रोल पंप पर खड़ी हैं.

लोगों ने वीडियो पर लिखे फनी कमेंट्स
जो लड़की दुल्हन की तरह तैयार दिख रही है वो अपने हाथ से ही पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भरती नजर आ रही है. यूं तो ये रील वीडियो काफी छोटा है मगर लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो रहा है. ट्रडिशनल ड्रेस में सजी लड़की को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरते देख लोग दंग भी हो जा रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- सही नौकरी मिली है. जबकि एक अन्य शख्स ने लिखा कि सिर्फ फेमस होने के लिए वीडियो बनाया है क्योंकि लड़की ने पेट्रोल का पाइप तो पकड़ लिया मगर उसका लिवर दबाकर पेट्रोल डालते नहीं दिख रही है. एक ने तो यहां तक पूछ लिया कि पेट्रोल तुम्हारे पिता जी का है क्या!

हले भी वायरल हो चुके हैं कई वीडियोज
ये पहली बार नहीं है जब दुल्हनों के वीडियोज या सज-धज कर नजर आ रही लड़कियों के मजेदार वीडियोज वायरल हो रहे हैं. काफी वक्त पहले एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा था जिसने स्टेज पर ही पुशअप करना शुरू कर दिया था. जबकि कई ऐसे भी वीडियोज वायरल हुए हैं जिसमें शादी में दुल्हनें शानदार डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं.