Tuesday, 15 September 2026 | 1:41 PM
भारत

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस अक्सर देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी दिखती है

कृषि कानून विरोधी आंदोलन से संबंधित टूलकिट पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग से शेयर करने की आरोपित दिशा रवि की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की आजादी से जोड़ रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भारत विरोधी तत्वों के साथ खड़ी होती रही है। आश्चर्य की बात यह है कि
Share:
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस अक्सर देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी दिखती है
Read in your preferred language.

कृषि कानून विरोधी आंदोलन से संबंधित टूलकिट पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग से शेयर करने की आरोपित दिशा रवि की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की आजादी से जोड़ रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भारत विरोधी तत्वों के साथ खड़ी होती रही है। आश्चर्य की बात यह है कि इन विपक्षी दलों को यह तो अच्छा लगता है कि भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के ट्वीट की जांच हो, लेकिन आंदोलन की आड़ में उपद्रव का खाका बनाने वालों पर कार्रवाई मंजूर नहीं है।

पात्रा ने कहा कि टूलकिट बनाने वालों ने न सिर्फ गणतंत्र दिवस के दिन उपद्रव की रणनीति तय की थी बल्कि उनके तार खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन पीजेएफ से भी जुड़े हैं। जब लालकिले पर तिरंगे का अपमान हुआ तो विपक्ष समेत सभी दलों ने दोषियों पर कार्रवाई की बात की थी, लेकिन अब जब पुलिस काम कर रही है और साजिशकर्ताओं को पकड़ा जा रहा है तो अभिव्यक्ति की आजादी का शोर मचाया जा रहा है। पात्रा ने कहा कि स्वतंत्रता की आड़ में गुंडागर्दी और देश विरोधियों को शह देने से पहले कांग्रेस को बार-बार सोचना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा, 'अगर उम्र ही मानक है तो 21 वर्ष की आयु में शहीद हुए परमवीर चक्र सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल पर मुझे गर्व है। कुछ टूलकिट प्रचारकों पर नहीं।'

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ