Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

तमिलनाडु दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, विधानसभा चुनाव पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा

तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीनाक्षी मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उनके साथ पार्टी के नेता और समर्थक भी थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक की।  भाजपा अध्यक्ष दक्षिण तमिलनाडु के मदुरै में शाम को एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Share:
तमिलनाडु दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, विधानसभा चुनाव पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा
Read in your preferred language.

तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीनाक्षी मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उनके साथ पार्टी के नेता और समर्थक भी थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ कोर कमेटी की बैठक की।  भाजपा अध्यक्ष दक्षिण तमिलनाडु के मदुरै में शाम को एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

नड्डा तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार की रात को चेन्नई पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस साल जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें तमिलनाडु और पुदुचेरी भी शामिल हैं। तमिलनाडु में भाजपा, सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम    (एआइएडीएमके) की सहयोगी है।

भाजपा के प्रवक्ता और कार्यक्रम के मीडिया समन्वयक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताय कि नड्डा तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह जेपी नड्डा की इस महीने की दूसरी राज्य यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 14 जनवरी को तमिलनाडु का दौरा किया था।

राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा की 234 सीटों के लिए चुनाव होने की संभावना है। नड्डा अपनी यात्रा के दौरान एक दिन के लिए पुडुचेरी भी जाएंगे।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ