Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
भारत

BJP सांसद बोले- कांग्रेसी वानर सेना जैसे कपड़े उतारकर घूमें, राहुल गांधी को राम बताने पर विवाद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दो दिन पहले राहुल गांधी को भगवान राम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया था। राहुल को सुपर ह्यूमन बताते हुए खुर्शीद ने कहा था कि जब लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, उस समय राहुल टी-शर्ट में देशभर की यात्रा कर रहे हैं। राहुल की भगवान राम से तुलना पर भाज
Share:
BJP सांसद बोले- कांग्रेसी वानर सेना जैसे कपड़े उतारकर घूमें, राहुल गांधी को राम बताने पर विवाद
Read in your preferred language.

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दो दिन पहले राहुल गांधी को भगवान राम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया था। राहुल को सुपर ह्यूमन बताते हुए खुर्शीद ने कहा था कि जब लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, उस समय राहुल टी-शर्ट में देशभर की यात्रा कर रहे हैं।

राहुल की भगवान राम से तुलना पर भाजपा ने नाराजगी जताई। BJP सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि राहुल अगर राम हैं तो उनकी सेना बिना कपड़ों के क्यों नहीं घूमती। कांग्रेसियों को तो बिना कपड़ों के घूमना चाहिए, जैसे भगवान राम की वानर सेना करती थी।