Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

बीजेपी मंत्री बोले शवों पर सियासत करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे

कोरोना महामारी के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है।  ताजा मामला राहुल गांधी के कोरोना संबंधी डेटा शेयर करने का है। राहुल के इस ट्वीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि वह शवों पर राजनीति करना बंद करे। दरअसल, कांग्रेस
Share:
बीजेपी मंत्री  बोले शवों पर सियासत करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे
Read in your preferred language.

कोरोना महामारी के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है।  ताजा मामला राहुल गांधी के कोरोना संबंधी डेटा शेयर करने का है। राहुल के इस ट्वीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि वह शवों पर राजनीति करना बंद करे। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना से मौत के आंकड़ों से जुड़ा 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' का एक ग्राफिक साझा किया था, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। 

हर्षवर्धन का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस का स्टाइल है। पेड़ों पर से गिद्ध भले ही लुप्त हो रहे हों, लेकिन लगता है कि उनकी ऊर्जा धरती के गिद्धों में समाहित हो रही है।लाशों पर राजनीति करना कोई धरती के गिद्धों से सीखे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अगले ट्वीट में कहा  राहुल गांधी को देश की सरकार से ज्यादा अमेरिका पर भरोसा है।