Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
भारत

BJP नेता का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- कानून और संविधान दोनों का पालन नहीं करती है ममता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के रानाघाट ( Ranaghat) से सांसद (MP) जगन्नाथ सरकार (Jagannath Sarkar) ने शनिवार को प्रदेश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर संविधान और कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया। ANI से बातचीत में जगन्नाथ ने कहा, 'ममता बनर्जी के मन में जो
Share:
BJP नेता का ममता बनर्जी पर हमला, कहा-  कानून और संविधान दोनों का पालन नहीं करती है ममता
Read in your preferred language.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पश्चिम बंगाल (West Bengal) के रानाघाट ( Ranaghat) से सांसद (MP) जगन्नाथ सरकार (Jagannath Sarkar) ने शनिवार को प्रदेश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर संविधान और कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया। ANI से बातचीत में जगन्नाथ ने कहा, 'ममता बनर्जी के मन में जो आता है वही करती हैं, वे कभी कानून का पालन नहीं करतीं। बगैर हमारे विधायकों को बुलाए प्रशासन के नाम पर ममता बैठक कर लेती हैं। पश्चिम बंगाल को अपना संपत्ति समझती हैं और इसलिए ही इस तरह का मनमानी करती हैं।'उन्होंने आगे कहा, 'संविधान को भी ममता बनर्जी नहीं मानती हैं। राज्य में चुनावों के बाद हुए हिंसा से आप अवगत होंगे।' राज्य में मार्च और अप्रैल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद हिंसा हुई थी। TMC की चुनाव में जीत हुई थी। भाजपा की चुनौती के बावजूद TMC को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता हासिल हुई।
ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 213 सीटों पर जीत हासिल की। 294 सीटों वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 77 सीटें ही आई जिसपर इसे जीत मिली। 2 मई को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए थे जिसके बाद पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हिंसक घटनाएं हुई थीं।