Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली अलीगंज रोड पर वैगनआर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

आंवला - सिरौली अलीगंज रोड पर मंगलवार को थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुरगांवा मुस्तकिल में वैगनआर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरौली के अमित रस्तोगी अपनी गाड़ी से बरेली जा रहे थे गुरगांवा मुस्तकिल के पास अचानक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक छेदा
Share:
बरेली - सिरौली अलीगंज रोड पर वैगनआर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।
Read in your preferred language.

आंवला - सिरौली अलीगंज रोड पर मंगलवार को थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुरगांवा मुस्तकिल में वैगनआर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरौली के अमित रस्तोगी अपनी गाड़ी से बरेली जा रहे थे गुरगांवा मुस्तकिल के पास अचानक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक छेदा लाल, पहलाद दोनों ही गुरगांवा से सिरौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार उछलकर नाले में जा गिरे, वैगनआर चालक अमित के भी चोट आई है जिनको अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पहुंची थाना सिरौली पुलिस ने दोनों ही घायलों को अस्पताल भिजवाया है। वैगनआर गाड़ी और मोटरसाइकिल दोनों ही पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा

अन्य खबरें वीडिओ में देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://youtu.be/VXfGwiJ7t20