Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

बिहारशरीफ:घर के बगल में था होटल, युवक ने झूठ बोलकर बुक कराया होटल में कमरा, फिर किया ऐसा कि इलाके में फैल गयी सनसनी

बिहारशरीफ: बिहार थाना क्षेत्र के अम्बेर मोहल्ला स्थित एक होटल में 25 साल के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी। मिली खबर के अनुसार महारानी गली के निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र सूरज ने अपने घर के बगल में ही स्थित एक होटल में यह कह क
Share:
बिहारशरीफ:घर के बगल में था होटल, युवक ने झूठ बोलकर बुक कराया होटल में कमरा, फिर किया ऐसा कि इलाके में फैल गयी सनसनी
Read in your preferred language.

बिहारशरीफ: बिहार थाना क्षेत्र के अम्बेर मोहल्ला स्थित एक होटल में 25 साल के युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी।
मिली खबर के अनुसार महारानी गली के निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र सूरज ने अपने घर के बगल में ही स्थित एक होटल में यह कह कर रूम बुक कराया कि उसके घर में काफी मेहमान आने वाले हैं। सोने में दिक्कत होगी इसलिए एक कमरा बुक कर दो। इसके बाद वह कमरे में जाकर सो गया। सुबह सूरज द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर होटल के स्टाफ ने उसे आवाद दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सूरज के भाई दीपक को होटल के स्टाफ ने जानकारी दी। कमरे खिड़की से देखने पर सूरज बेड पर बेसुध दिखायी दिया।
इसके बाद होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस काफी देर से पहुंची। दरवाजा तोडने पर जांच की गयी तब तक सूरज दम तोड चुका था। युवक की जेब से सल्फास की दो गोली बरामद की गयी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सूरज की केवल दो माह पहले ही शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एक तरफ जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं दूसरी तरफा होटल के कर्मी व अन्य फरार हो गये। थानाध्यक्ष के अुनसार फिलहाल युवक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सवांददाता: संजीव मेहता