Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
भारत

Bihar Election 2020: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल और प्रियंका मांगेंगे वोट

 विधानसभा चुनाव 2020 में महागठबंधन के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही बिहार बाबू शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रचार के मैदान में कूदेंगे।  कांग्रेस ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार
Share:
Bihar Election 2020: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल और प्रियंका मांगेंगे वोट
Read in your preferred language.

 विधानसभा चुनाव 2020 में महागठबंधन के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही बिहार बाबू शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रचार के मैदान में कूदेंगे। 

कांग्रेस ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों में राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा कभी कांग्रेस के बागी रहे सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद के प्रमुख हैं। 

इनके अलावा बिहार बाबू शत्रुघ्न सिन्हा, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, भूपेश बघेल, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ. शकील अहमद, निखिल कुमार, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. मो. जावेद, राज बब्बर, कीर्ति आजाद, संजय निरुपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़़ी, प्रेमचंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और वीरेंद्र सिंह राठौर को पार्टी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी बिहार आकर प्रचार करेंगी या नहीं इसका निर्णय अब तक हुआ नहीं है। संभावना है वे वर्चुअल माध्यम से चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। शेष नेता पहले चरण की सभी 71 सीटों पर प्रचार के लिए बिहार आएंगे। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस पहले दौर के चुनाव में 21 सीटों पर चुनाव मैदान में है। जबकि कांग्रेस की सहयोगी राजद 42 और माले आठ सीटों पर मैदान में है। 

इसबार कोरोना महमारी के कारण बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले फेज के लिए मतदान इसी महीने 28 अक्टूबर को होगा। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर व तीसरे में सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दस नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।