Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
उत्तर प्रदेश

तमिलनाडु पुलिस में बड़ा बदलाव : IPS जी. वेंकटरमन बने नए डीजीपी

चेन्नई :(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 तमिलनाडु सरकार ने राज्य पुलिस बल के सर्वोच्च पद पर अहम बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी थिरु जी. वेंकटरमन को तमिलनाडु का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक/हेड ऑफ पुलिस फोर्स) नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान डीजीपी थिरु शंकर जिवाल के सेवानिवृत्त ह
Share:
तमिलनाडु पुलिस में बड़ा बदलाव : IPS जी. वेंकटरमन बने नए डीजीपी
Read in your preferred language.

चेन्नई :(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 तमिलनाडु सरकार ने राज्य पुलिस बल के सर्वोच्च पद पर अहम बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी थिरु जी. वेंकटरमन को तमिलनाडु का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक/हेड ऑफ पुलिस फोर्स) नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान डीजीपी थिरु शंकर जिवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

जी. वेंकटरमन, जो अब तक डीजीपी प्रशासन के पद पर कार्यरत थे, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा, सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आईपीएस विनीत देव वानखेड़े को डीजीपी/चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, तमिलनाडु पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चेन्नई नियुक्त किया है। वे इस पद पर आईपीएस शैलेश कुमार यादव का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हो गए हैं। गृह (एससी) विभाग द्वारा जारी आदेश पर हस्ताक्षर अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज कुमार ने किए हैं।