Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

भुवनेश्वर में रिटायरमेंट के दिन बड़ा खुलासा : मुख्य अभियंता भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

भुवनेश्वर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 जीवनभर की नौकरी के अंतिम दिन जब घर में शहनाई बजने की उम्मीद थी, वहां पुलिस के सायरन गूंज उठे। ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ सारंगी, जिन्होंने लगभग 34 साल तक सेवा की, रिटायरमेंट के दिन ही विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ गए। सूत्रों के मुताबिक व
Share:
भुवनेश्वर में रिटायरमेंट के दिन बड़ा खुलासा : मुख्य अभियंता भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
Read in your preferred language.

भुवनेश्वर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 जीवनभर की नौकरी के अंतिम दिन जब घर में शहनाई बजने की उम्मीद थी, वहां पुलिस के सायरन गूंज उठे। ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ सारंगी, जिन्होंने लगभग 34 साल तक सेवा की, रिटायरमेंट के दिन ही विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ गए।

सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने उनके आवास पर छापेमारी कर ढाई करोड़ रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा लगभग 15 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का भी खुलासा हुआ है, जो कि उनकी वैध आय से करीब 483 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी और शिकायतों के बाद की गई। हालांकि यह भी हकीकत है कि आम जनता को पता है किन-किन विभागों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार व्याप्त है, लेकिन शिकायत दर्ज करने का साहस बहुत कम लोग जुटा पाते हैं।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्षों तक उच्च पदों पर रहते हुए जनता के विकास के नाम पर करोड़ों की कमाई करने वाले अफसर का रिटायरमेंट का दिन शर्मनाक गिरफ्तारी में बदल गया।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि आगे की जांच में और भी अघोषित संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। विजिलेंस विभाग ने आरोपी अभियंता को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि चाहे कितना भी ऊँचा पद क्यों न हो, भ्रष्टाचार अंततः बेनकाब होकर ही रहता है।