Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
भारत

लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बड़ा फेरबदल, भाजपा ने घोषित किए 66 जिलों के नए जिलाध्यक्ष

यूपी में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने 66 जिलों के नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। वहीं, 32 जिला अध्यक्षों पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भाजपा ने इस बदलाव के जरिए साधा है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि बड़े श
Share:
लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बड़ा फेरबदल, भाजपा ने घोषित किए 66 जिलों के नए जिलाध्यक्ष
Read in your preferred language.

यूपी में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने 66 जिलों के नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। वहीं, 32 जिला अध्यक्षों पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भाजपा ने इस बदलाव के जरिए साधा है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि बड़े शहरों में जिला अध्यक्षों को पार्टी ने पूरी तरह बदल दिया है।
वहीं इस बार पूर्व विधायक और MLC को भी जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। इस क्रम में MLC हंसराज विश्वकर्मा को बनारस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलिया की कमान पूर्व विधायक संजय यादव को सौंपा गया है। वहीं आगरा, बरेली समेत कई जिलों के जिलाध्यक्ष नहीं बदले गए हैं। पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है
इस बदलाव के जरिए भाजपा न केवल क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश किया, बल्कि जातीय समीकरणों को भी साधने पर उसका फोकस रहा। उत्तर प्रदेश में OBC वोट बैंक की बात करें, तो वह सबसे ज्यादा तकरीबन 52% है। चाहे 2014 के लोकसभा चुनाव रहे हों या फिर 2019 का…OBC समाज ने बीजेपी का हर चुनाव में साथ दिया है।
लगातार भाजपा सत्ता में बनी रही है। इसीलिए अब OBC वोट बैंक को साथ लाने के लिए बीजेपी इस बदलाव में भी OBC चेहरों को ज्यादा मौका दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने कुल 98 लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें 50 जिलाध्यक्ष बदले गए हैं। बाकी कई शहरों के महानगर कमेटियों की जिम्मेदारी नए चेहरों को दी गई है।
कानपुर में भाजपा ने तीनों ही जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। कानपुर नगर में उत्तर की जिम्मेदारी दीपू पांडेय को सौंपी गई है। जबकि कानपुर दक्षिण की जिम्मेदारी शिवराम सिंह को दी गई है। वहीं कानपुर ग्रामीण का जिम्मा दिनेश कुशवाहा को दिया गया है।