इंडिया गठबंधन को लेकर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश में जिस तरीके से कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को सीट देने से मना किया, ऐसे में अखिलेश यादव पूरी तरह से नाराज हो गए। सीतापुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन तोड़ने जैसी बातें कर दी है
अखिलेश ने कहा कि अगर उन्होंने यह बात कही है कि गठबंधन नहीं है, तो हम स्वीकार करते हैं गठबंधन नहीं है और गठबंधन अगर केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो इस पर विचार किया जाएगा।
ऐसे में सवाल ये बरकरार है कि क्या इंडिया गठबंधन से सपा बाहर हो गई है? बलिया में यही सवाल जब सपा के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम तो गठबंधन में ही लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस को हमारे साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।
फिलहाल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन में रहेंगे या नहीं।
भारत
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने दिया संकेत, इंडिया गठबंधन में पड़ सकती है फूंट
इंडिया गठबंधन को लेकर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश में जिस तरीके से कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को सीट देने से मना किया, ऐसे में अखिलेश यादव पूरी तरह से नाराज हो गए। सीतापुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन तोड़ने जैसी बातें कर दी है अखिलेश ने कहा कि अगर उन्होंने यह बात कही है कि
Read in your preferred language.