Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
भारत

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कामराज के विधायक ने छोड़ी पार्टी

केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में इश साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही है। जॉन कुमार ने स्पीकर वी शिवकोलन्थु को अपना इस्तीफा सौंपा। इस बीच, क
Share:
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कामराज के विधायक ने छोड़ी पार्टी
Read in your preferred language.

केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में इश साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जॉन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में असंतोष की बात कही है। जॉन कुमार ने स्पीकर वी शिवकोलन्थु को अपना इस्तीफा सौंपा।

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करने वाले हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी कई सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

तमिलनाडु और पुडुचेरी दोनों में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुनील अरोड़ा ने कहा है कि चुनाव तमिलनाडु और पुदुचेरी में एक ही समय पर होगा। हालांकि, चुनावों की तारीखों की घोषणा होना बाकी है।

बता दें कि पुदुचेरी में कांग्रेस अपने दम पर सरकार चला रहा है। केंद्रशासित प्रदेश होने के बावजूद पुदुचेरी में विधानसभा का भी प्रावधान है और वी नारायणसामी पुदुचेरी में कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री है। विधानसभा की 30 सीटों में से कांग्रेस के पास 15 सीट, एआइएनआरसी के पास 8 सीट, एआइएडीएसके के पास 4 सीट, भाजपा के पास 3 (मनोनीत) डीएमके के पास 2 और एक निर्दलीय सीट है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ