Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
भारत

लड़ाई अमेरिकी लोगों के इस चुनाव और भविष्य में होने वाले चुनावों पर कायम:डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अब भी आरोप लगा रहे हैं और ये मानने को तैयार नहीं हैं कि चुनाव में किसी तरह की फर्जीवाड़ा नहीं हुई है। ट्रंप अभी तक अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। फर्जीवाड़ा के अपने आरोपों को एक बार फिर दोहराते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से बोला कि उनकी लड़ाई अमेर
Share:
लड़ाई अमेरिकी लोगों के इस चुनाव और भविष्य में होने वाले चुनावों पर कायम:डोनाल्ड ट्रंप
Read in your preferred language.

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अब भी आरोप लगा रहे हैं और ये मानने को तैयार नहीं हैं कि चुनाव में किसी तरह की फर्जीवाड़ा नहीं हुई है। ट्रंप अभी तक अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाए हैं।

फर्जीवाड़ा के अपने आरोपों को एक बार फिर दोहराते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से बोला कि उनकी लड़ाई अमेरिकी लोगों के इस चुनाव और भविष्य में होने वाले चुनावों पर भरोसा कायम रखने के लिए है।

व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों ने कहा, ‘चुनाव के कुछ दिन बाद ही, हमने देखा कि एक विजेता घोषित करने के गुप्त रूप से कई कोशिश प्रारम्भ हो गए, जबकि कई प्रमुख राज्यों में मतगणना चल रही थी। संवैधानिक प्रक्रिया को चलने देना चाहिए। हर वैध मत की गिनती हो और एक भी गैर कानूनी मत की गिनती न हो हम यह सुनिश्चित करके मतों की सच्चाई की रक्षा करेंगे। ’

ट्रंप ने कहा, ‘यह केवल उन 7.4 करोड़ अमेरिकी लोगों के सम्मान के लिए नहीं है, जिन्होंने मुझे वोट दिया, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अमेरिकी लोग इन चुनाव और भविष्य के सभी चुनाव पर विश्वास कर सकें। ’

बता दें कि अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन को विजेता घोषित किया जा चुका है, लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ