Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
उत्तर प्रदेश

बस्ती :अपने ही ड्राइवर पर आ गया दिल, 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई बहू

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला अपने ट्रैक्टर ड्राइवर पर ही दिल हार बैठी. जिसके लिए वह अपने 6 बच्चे छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई. पत्नी के भाग जाने से परेशान पति थाने पहुंच गया. उसने पुलिसवालों से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को जल्द ढूंढा जाये.
Share:
बस्ती :अपने ही ड्राइवर पर आ गया दिल, 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई बहू
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला अपने ट्रैक्टर ड्राइवर पर ही दिल हार बैठी. जिसके लिए वह अपने 6 बच्चे छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई. पत्नी के भाग जाने से परेशान पति थाने पहुंच गया. उसने पुलिसवालों से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को जल्द ढूंढा जाये. अब पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.

यह हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है. यहां के रहने वाले एक शख्स का नाम अमेरिका है. उनकी बहू और उनके घर काम करने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर का प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से घंटों बात किया करते थे. जब पति द्वारा इसका विरोध किया गया तो वह बच्चे छोड़कर प्रेमी संग भाग गई. अमेरिका के बेटे राहुल ने पुलिस को तहरीर दी है. उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 34 वर्षीय पत्नी का उनके ही ट्रैक्टर ड्राइवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसके बाद वह भाग गई. राहुल ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी को जल्द ढूंढा जाए. पत्नी के चले जाने के कारण कोई बच्चों की देखभाल नहीं कर पा रहा है. उसके छोटे-छोटे 6 बच्चे हैं, ऐसे में उनकी परवरिश करना बेहद मुश्किल होगा.