Tuesday, 15 September 2026 | 8:58 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में घर में घुसकर की पिटाई

पूरनपुर में गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत और उसके ममेरे भाइयों की कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर घर में तोड़फोड़ की। हजारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना शुक्रवार की है। गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत ने बताया कि घटना के दिन वह ममेरे भाई सत्यप्रका
Share:
पीलीभीत में घर में घुसकर की पिटाई
Read in your preferred language.

पूरनपुर में गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत और उसके ममेरे भाइयों की कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर घर में तोड़फोड़ की। हजारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना शुक्रवार की है। गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत ने बताया कि घटना के दिन वह ममेरे भाई सत्यप्रकाश के घर गए थे। सत्यप्रकाश अपनी पैतृक जमीन पर घर बनवा रहे हैं। इसी दौरान गांव भरतपुर लक्ष्मननगर निवासी आलम, मोहम्मद हुसैन, ओमप्रकाश मौर्य, सुशील, आलोक, रंजीत, सोनू, अनिल, प्रमोद, दिनेश, सुनील आदि सत्यप्रकाश के घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर कुलवंत, सत्यप्रकाश, ओमप्रकाश और जयप्रकाश को पीटकर घायल कर दिया। घरेलू सामान तोड़ दिया।