Tuesday, 15 September 2026 | 12:44 AM
भारत

बरेली - आँवला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगतीरा का मजरा नंद गांव विकास से हैं अछूता

आँवला - आँवला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगतीरा के मजरा नंद गांव में जाकर हमारे प्रतिनिधि ने लोगों से बात की तो लोगों ने बेबाक अपनी बात रखी। वहीं आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि शौचालय के नाम पर खेल, प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर खेल और साफ सफाई व्यवस्था जो कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों की धज
Share:
बरेली - आँवला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगतीरा का मजरा नंद गांव विकास से हैं अछूता
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगतीरा के मजरा नंद गांव में जाकर हमारे प्रतिनिधि ने लोगों से बात की तो लोगों ने बेबाक अपनी बात रखी। वहीं आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि शौचालय के नाम पर खेल, प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर खेल और साफ सफाई व्यवस्था जो कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रही है। साथ ही ग्रामीणों ने प्रधान और रोजगार सेवक पर भी रुपए लेकर प्रधानमंत्री आवास ना देने का लगाया आरोप और कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उनके साथ अन्याय किया गया है। वहीं कुछ लोगों ने राशन कार्ड कटवाने के भी आरोप लगाए।इसके अलावा गांव में अधिकतर हैंडपंप खराब पाए गए जिससे कि ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। गांव में देखने पर पता चला कि अधिकतर लोग खंडहर में रहते पाए गए। उसी गांव के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी जगह है लेकिन मकान नहीं बना है फिर भी उसके मकान को दो मंजिला बताकर उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना से काट दिया गया।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा