Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली - बिशारतगंज थाना क्षेत्र में 11जून तक रोड सही नहीं हुये तों अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे योगी विजय देवनाथ।

आंवला - बिशारतगंज लाइनपार स्टेशन से भिंडौरा अड्डा तक एवं पड़ोस के बेहटा बुजुर्ग गांव से नूरपुर, बेहटा से जलालगंज मोड़ तक की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी तीनों सड़कों का पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पड़ोस के शिव मंदिर के महंत हठयोगी विजय देवनाथ बेहद आक्रामक हैं। रविवार को हठयोगी ने पी डब्ल्यू डी के अ
Share:
बरेली - बिशारतगंज थाना क्षेत्र में 11जून तक रोड सही नहीं हुये तों अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे योगी विजय देवनाथ।
Read in your preferred language.

आंवला - बिशारतगंज लाइनपार स्टेशन से भिंडौरा अड्डा तक एवं पड़ोस के बेहटा बुजुर्ग गांव से नूरपुर, बेहटा से जलालगंज मोड़ तक की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी तीनों सड़कों का पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पड़ोस के शिव मंदिर के महंत हठयोगी विजय देवनाथ बेहद आक्रामक हैं। रविवार को हठयोगी ने पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों के अलावा सांसद धर्मेंद्र कश्यप कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से उक्त मांग को दोहराते हुए चेतावनी दे डाली कि यदि आगामी 11 जून तक तीनों सड़कों का पुनर्निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।बतादें कि उक्त तीनों सड़कें लंबे समय से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा