Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

बरेली-योगी सरकार ने किया 10 IPS अफसरों का तबादला, सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले,बरेली के शैलेश कुमार भी शामिल

बरेली-योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें 7 जिलों बरेली, जौनपुर, गोंडा, महराजगंज, श्रावस्ती, मऊ और कासगंज के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं. इससे पहले शनिवार को 6 आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे. एसपी महाराजगंज रोहित सिंह सजवान को बरेली का एसए
Share:
बरेली-योगी सरकार ने किया 10 IPS अफसरों का तबादला, सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले,बरेली के शैलेश कुमार भी शामिल
Read in your preferred language.

बरेली-योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें 7 जिलों बरेली, जौनपुर, गोंडा, महराजगंज, श्रावस्ती, मऊ और कासगंज के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं. इससे पहले शनिवार को 6 आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे. एसपी महाराजगंज रोहित सिंह सजवान को बरेली का एसएसपी बनाया गया है.


एसपी गोंडा राजकरन नय्यर अब जौनपुर के पुलिस कप्तान होंगे. एसएसपी बरेली रहे शैलेष कुमार पांडेय अब गोंडा एसपी बनाए गए हैं. वहीं एसपी विजिलेंस रहे प्रदीप गुप्ता को महराजगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ रहे अरविंद कुमार मौर्य श्रावस्ती के एसपी बने हैं.इसके अलावा अनुप कुमार सिंह को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है. अशोक कुमार तृतीय पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ बने हैं. घुले सुशील चंद्रभान को मऊ का पुलिस कप्तान बनाया गया है. मनोज कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक कासगंज और कुंवर अनुपम सिंह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाए गए हैं.