Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
भारत

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में तमंचे की नोक पर महिला से बलात्कार, एस एसपी से की शिक़ायत।

बरेली/आंवला - उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एस एसपी से शिक़ायत कर गांव के ही दो लोगों पर तमंचे की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इससे महिला डरी सहमी हुई है। सिरौली के एक गांव की महिला ने एस एसपी से शिक़ायत कर आरोप लगाया है कि उसके पति का गांव के
Share:
बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में तमंचे की नोक पर महिला से बलात्कार, एस एसपी से की शिक़ायत।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एस एसपी से शिक़ायत कर गांव के ही दो लोगों पर तमंचे की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इससे महिला डरी सहमी हुई है।
सिरौली के एक गांव की महिला ने एस एसपी से शिक़ायत कर आरोप लगाया है कि उसके पति का गांव के ही पास टयूवैल है। टयूवैल से गांव के लोगों ने फ़सल की सिंचाई की थी। बिजली का बिल जमा करने को लेकर महिला अपासी के रुपए मांगने गई थी इसी दौरान दबंगों ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। महिला का आरोप है कि दबंग इस बात से नाराज़ थे। गुरुवार को दबंगों ने महिला को अपने घर बुला लिया और घर में बंद करके तमंचे से धमका कर दो लोगों ने बारी बारी से बलात्कार किया। महिला ने शिकायत में बताया कि सिरौली थाने में एक दरोगा आरोपियों के रिश्तेदार हैं। इस बजह से थाने आने में महिला डर लगते हुए न्याय की उम्मीद नहीं थी। इस पर महिला ने एस एसपी के दरबार में न्याय की गुहार लगाते हुए दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा