Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - शराब का सरकारी ठेका गांव से हटवाने के लिए ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम आंवला से की शिकायत।

आंवला - बिशार थाना क्षेत्र के गांव चिंगारी बाल किशनपुर में सरकारी शराब का ठेका गांव से हटवाने के लिए दर्जनों की संख्या में बच्चे महिलाएं व पुरुषों ने कहा हर हाल में सरकारी शराब का ठेका गांव से हटना चाहिए जब से यह शराब भट्टी गांव में लगी है लगभग दर्जनभर से अधिक मौतें हो चुकी है शराब पीने के कारण इस श
Share:
बरेली - शराब का सरकारी ठेका गांव से हटवाने के लिए ग्रामीणों में आक्रोश एसडीएम आंवला से की शिकायत।
Read in your preferred language.

आंवला - बिशार थाना क्षेत्र के गांव चिंगारी बाल किशनपुर में सरकारी शराब का ठेका गांव से हटवाने के लिए दर्जनों की संख्या में बच्चे महिलाएं व पुरुषों ने कहा हर हाल में सरकारी शराब का ठेका गांव से हटना चाहिए जब से यह शराब भट्टी गांव में लगी है लगभग दर्जनभर से अधिक मौतें हो चुकी है शराब पीने के कारण इस शराब भट्टी का खुलने का कोई समय निश्चित नहीं है यह शराब भट्टी 24 घंटे खुलती है शराब भट्टी से लगभग 50 से 60 मीटर की दूरी पर सरकारी प्राइमरी स्कूल है जबकि शासन के नियम है कि स्कूल से कम से कम 200 मीटर की दूरी पर भट्टी हो महिलाओं ने कहा हर हाल में शराब भट्टी हटाना चाहिए हमारे घर वाले हमको शराब पी के मारपीट करते हैं बच्चों को भी मारते हैं पूरा गांव शराब भट्टी के खिलाफ है वही गांव से काफी संख्या में लोगों ने एसडीएम से भी शिकायत की है भट्टी हटाने के लिए कहा कि ₹100 का पव्वा देते हैं और देने का कोई समय नहीं 24 घंटे भट्टी खुली रहती है वही भट्टी संचालन अभय पाल ने बताया मैं 10:00 बजे भट्टी खोलता हूं और 10:00 बजे बंद करके चला जाता हूं मुझसे इनको क्या शिकायत है मुझे नहीं पता
वही भट्टी संचालक ने बताया कि पहले इसी गांव का सेलमैंन था भट्टी पर हमने उसको हटा दिया गांव वाले चाहते हैं वही सेलमैंन फिर से रखा जाए बस इसी बात का विरोध कर रहे है।

रिपोर्टर :परशुराम वर्मा