Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

बरेली/यूपी-प्रसूता की प्रसव यात्रा खत्म कर जीवनदायिनी बन गयी 102 सेवा

जीवनदायिनी 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में दिव्यन्शी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 102 एम्बुलेंस को फोन पर दी। जानकारी देने के कुछ ही मिनट बाद ईएमटी शैलेंद्र कुमार पायलट राम निवास एंबुलेंस लेकर बिहा
Share:
बरेली/यूपी-प्रसूता की प्रसव यात्रा खत्म कर जीवनदायिनी बन गयी 102 सेवा
Read in your preferred language.

जीवनदायिनी 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता और उसके बच्चे के लिए वरदान साबित हुई। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में दिव्यन्शी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

परिजनों ने इसकी सूचना 102 एम्बुलेंस को फोन पर दी। जानकारी देने के कुछ ही मिनट बाद ईएमटी शैलेंद्र कुमार पायलट राम निवास एंबुलेंस लेकर बिहारीपुर गांव पहुंच गए। इसके बाद बहुत प्रसूता को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल निकल गए। लेकिन कुछ दूर पहुंचते ही रास्ते में प्रसूता की प्रसव पीड़ा बड़ गई। जिसके बाद एंबुलेंस में तैनात मेडिकल स्टाफ ने आनन-फानन में प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ने बिना किसी देरी के महिला और बच्ची को सीएचसी मझगवा में भर्ती करवाया चिकित्सक के मुताबिक़ जच्चा-बच्चा दोनों एकदम सुरक्षित हैं